फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: योग शिविर में पहले दिन शामिल हुए 76 लोग

विज्ञापन
शहर के अशोक कॉलोनी मैदान पर आयोजित भारतीय योग संस्थान के योग ​शिविर में योगा करते साधक । स्रोत 
विज्ञापन
पीलीभीत। भारतीय योग संस्थान की ओर से योग के जरिये मधुमेह रोग से निजात दिलाने के लिए पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन अशोक काॅलोनी मैदान पर किया गया। शिविर के पहले दिन 76 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

संतराम शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य कुरेंदर व ब्रह्म कुमारी संस्था की रीमा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर की शुरुआत की। निर्मला धामेजा ने ॐ ध्वनि व गायत्री मंत्र का उच्चारण कराया। विनय आनंद ने सूक्ष्म आसन, सीए संजय अग्रवाल ने मधुमेह में लाभदायक आसनों को करवाया व उनके लाभ भी बताए।
रमेश कुमार ने मुद्रा रहस्य के बारे में बताते हुए हस्त मुद्राओं व उनसे मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। अनिल मैनी, संगठन मंत्री मोहित अग्रवाल, देवेंद्र कुमार शर्मा, रमेश कुमार, उषा भसीन, नेहा असावा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सफौरा में भी लगा योग शिविर

बीसलपुर। गांव सफौरा में मंगलवार को योग शिविर का आयोजन हुआ। प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र पाल ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।

शिविर में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल बीसलपुर के योग शिक्षक अखंड प्रताप शर्मा ने साधकों को योग व्यायाम कराए। उन्होंने कुछ साधकों की ओर से योग व्यायाम के बारे में पूछे गए सवालों के संतोषजनक जवाब दिए। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को योग व्यायाम नियमित रूप से करना चाहिए। योग व्यायाम करने से शरीर निरोग रहता है। व्यवस्था में दिनेश सक्सेना, छत्रपाल गंगवार, मोहनलाल, कृष्णपाल शर्मा और अनमोल कुमार का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें