फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात आठ बजे तक ईवीएम नहीं हो सकी लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव रसायाखानपुर मतदान केंद्र की ईवीएम रात आठ बजे तक लॉक नहीं हो सकी। जिसकी वजह से मतदान कर्मियों की परेशानी बढ़ गई। तब कहीं पोलिंग पार्टी जिला मुख्यालय रवाना हुई। गांव रसायाखानपुर के मतदान केंद्र पर मतदान तो शाम छह बजे ही खत्म हो गया। पीठासीन अधिकारी ने मतदान खत्म होने के बाद जब ईवीएम लॉक करनी चाही तो वह लॉक नहीं हुई। इससे मतदान कर्मियों के हाथपांव फूल गए। सभी ईवीएम को लॉक करने की कोशिश में जुट गए। इसमें पूरे दो घंटे बाद यानि रात आठ बजे कामयाबी मिली। तब कहीं मतदान पार्टी जिला मुख्यालय रवाना हुई। इस मतदान पार्टी को जिस बस में जाना था, उसमें चार अन्य मतदान पार्टियां भी थीं। रसायाखानपुर की मतदान पार्टी के कारण बाकी भी आठ बजे ही जिला मुख्यालय रवाना हो पाईं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें