फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के गैंडों ने मचाया उत्पात, फसलें उजाड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गभिया सहराई/पीलीभीत। नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में तेंदुए के आतंक के साथ अब गैंडों की भी दहशत शुरू हो गई है। बुधवार रात नेपाल की सेंचुरी से निकलकर दो गैंडों ने भारत के गांव कुतियाकवर इलाके में जमकर उत्पात मचाया। गैंडों ने तपन बछड़ के खेत में गेहूं की फसल उजाड़ दी। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय वनकर्मियों ने कैमरों की मदद से गैंडों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के सीमावर्ती क्षेत्र में छह माह पूर्व से तेंदुए का आतंक है। तेंदुए को पकड़ने के लिए टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से पिंजरा भी लगाया गया है। इधर, तेंदुए के साथ अब गैंडों के आने से इलाके में हड़कंप मचा है। नेपाल की सीमा खुली होने के चलते बुधवार रात दो गैंडे भारतीय सीमा में पहुंच गए। नौजल्हा वन चौकी के डिप्टी रेंजर गिरीश कुमार ने बताया कि गैंडों पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही उन्हें वापस नेपाल की सेंचुरी में खदेड़ दिया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें