फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों में वर्षों से नहीं हैं लैब टेक्नीशियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। विभागीय अनदेखी के चलते तहसील क्षेत्र के तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कई वर्षों से लैब टेक्नीशियन नहीं है, जिससे विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है। मलेरिया निरीक्षक राजकुमार गंगवार ने बताया कि बीसलपुर, बिलसंडा और बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लैब तो हैं लेकिन उनमें कई वर्षों से टेक्नीशियन नहीं हैं। लैब टेक्नीशियन का काम असिस्टेंट करते हैं। इससे जांच का काम ठीक से नहीं हो पाता है। मलेरिया निरीक्षक का कहना है कि इस संबंध में सीएमओ को कई बार पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें