फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 व 75 फीसदी अनुदान पर मिलेगा गेहूं का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में करीब 55 हजार क्विंटल सरकारी गेहूं का बीज पहुंच गया है। ग्राम योजना और सामान्य योजना के तहत यह बीज 75 और 60 फीसदी अनुदान पर मिलेगा। इसका लाभ लेेने के लिए किसानों को पहले पूरी राशि देनी होगी और बाद में सब्सिडी की राशि किसान के खाते में पहुंच जाएगी। मगर दो क्विंटल बीज खरीदने पर ही यह राशि मिलेगी।
विज्ञापन

इस समय बोआई का काम जारी है। जिसको लेकर सरकार ने किसानों को गेहूं का बीज अनुदान पर देने के आदेश जारी किए हैं। जिले में इस बार एक लाख 34 हजार 220 हेक्टेयर भूमि में गेहूं की बुवाई होगी। इसके लिए जिले के किसानों के लिए 55,500 क्विंटल गेहूं का बीज प्राप्त हुआ है। बीज आधारीय और प्रमाणित किस्म का है। किसानों को येे बीज केंद्र सरकार की बीज ग्राम योजना से 75 और प्रदेश सरकार की सामान्य ग्राम योजना से 60 फीसदी अनुदान पर दिया जाएगा। आधारीय बीज 3540 और प्रमाणित बीज 3280 रुपये प्रति क्विंटल कर दर से मिलेगा। किसान सरकारी बीज केंद्र से बीज प्राप्त कर पहले पूरी राशि जमा करवाएंगे। उसके बाद सब्सिडी की राशि किसान के बैंक खाते में पहुंच जाएगी। बीज पर अनुदान सिर्फ पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा। जिन किसानों का पंजीकरण नहीं है वह कृषि विभाग में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

इन सात किस्मों का मिलेगा बीज
किसानों को इन सात किस्मों का बीज मिलेगा। इन बीजों से बंपर पैदावार होगी और किसानों की आय भी बढ़ेगी। यह बीज के-1006, एचडी-3086, डीबीडब्ल्यू-17, के-0607, एचडी-2967, डब्ल्यूएच-1105 और पीबीडब्ल्यू-644 किस्म का है।
विज्ञापन


जिले में गेहूं का सरकारी बीज पहुंच गया है। पंजीकृत किसान सरकारी बीज केंद्र से बीज प्राप्त कर सकते हैं। दो क्विंटल बीज खरीदने पर ही किसान को अनुदान का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

डॉ. विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी, पीलीभीत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें