फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वालों पर होगी एफआईआर: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण करने वालों पर होगी एफआईआर: डीएम
विज्ञापन

पीलीभीत। गुुरुवार को गांधी सभागार में जिला उद्योग और वाणिज्य बंधु समिति की बैठक डीएम डॉ अखिलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डीएम ने श्रम प्रर्वतन अधिकारी को श्रमिकों का पंजीकरण न कराने वाली कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद भी पंजीकरण नहीं होने पर संबंधित विभागों के विरुद्ध अभियोजना की कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा रिक्त भूआवंटन के लिए आवेदन मांगने के निर्देश दिए। बैठक में राइस मिल एसोसियेशन के अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल ने नेशनल हाईवे पर हो रहे निर्माण के चलते ललौरीखेड़ा विद्युत फीडर में हो रही ट्रिपिंग की समस्या के समाधान की मांग की। स्टेशन रोड पर पूर्व में हटाए गए अतिक्रमण पुन: काबिज होने की जानकारी मिलने पर डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट डॉ अर्चना द्विवेदी को कब्जेदारों को चिन्ह्ति कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। लोहा मंडी में झूलते तारों का समाधान कराने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम प्रशासन बृज किशोर, परियोजना निदेशक अनिल कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें