फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पर झपटा तेंदुआ, पेड़ के पीछे छिपकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर बैठे किसान पर झपटा तेंदुआ
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के बानगंज गांव के निकट बुधवार शाम पहुंचा तेंदुआ
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। माला रेंज के जंगल से निकलकर खेत में पहुंचे तेंदुए ने बुधवार शाम परई एकत्र कर रहे किसान पर झपट्टा मार दिया। खुद का बचाव करते हुए किसान पीछे हटा। तेंदुए ने किसान को पंजा भी मारा, किसान पेड़ की तरफ भागा। जिसपर तेंदुआ पेड़ से टकराकर पास के ही खेतों में चला गया। किसान का शोर सुनकर ग्रामीण जमा हुए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जानकारी जुटाई। हालांकि तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने का कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया। गांव में तेंदुए की दहशत बनी हुई है।
घटना टाइगर रिजर्व की माला रेंज के जंगल से सटे गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बानगंज की है। बुधवार शाम को गांव निवासी किसान मंगल सिंह अपने खेत पर धान की परई एकत्र कर रहे थे। इस बीच पास के ही एक गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुआ उनके ऊपर झपट पड़ा। खुद का बचाव करने के लिए किसान एक पेड़ के पीछे की तरफ हटा। इस पर तेंदुआ पेड़ से टकरा गया। उसने पेड़ पर पंजे से वार भी किया और दूसरे खेत में चला गया। तेंदुए के जाने के बाद किसान ने शोर मचाते हुए दौड़ लगा दी। चीख सुनकर काफी ग्रामीण जमा हो गए। पूरे मामले की जानकारी कर वन विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में वनकर्मी मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सूचना मिलने पर मौके पर गई टीम ने काफी सुरागरसी भी की है, लेकिन अभी तक किसान पर छलांग लगाने की बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। तेंदुए की चहलकदमी जरूर क्षेत्र में मिली है। निगरानी के लिए टीम लगाई गई है।
- वजीर हसन, डिप्टी रेंजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें