फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को दवाब दें व्यापारी और किसान : जयंत चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि नोट बंदी के चलते लघु और मध्यम व्यापार चौपट हो चुके हैं। व्यापारी परेशान है। किसान को सताया जा रहा है। मजदूर के लिए घर चलाना मुश्किल है। लोकसभा चुनाव में व्यापारी व किसान मिलकर भाजपा की जुमला सरकार को उखाड फेंके। निकम्मी सरकार को करारा जवाब देने के लिए लोग तैयार रहें।
मंगलवार को नगर में स्थित दिगंबर जैन धर्मशाला में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने व्यापारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। जब यह सरकार बनी तो व्यापारी भाइयों में बेहद उत्साह था, लेकिन जैसे जैसे दिन बीतते गए, सरकार का व्यापारी विरोधी चेहरा सामने आ गया। चुनाव में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया, लेकिन लाठियां दी । बकाया भुगतान पर सरकार के वायदे की हवा निकल चुकी है। देश की अर्थ व्यवस्था तहस नहस हो गई है। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। भाजपा सरकार में किसान, व्यापारी, मजदूर सब परेशान हैं। किसानों को दिल्ली जाने से रोक कर भाजपा सरकार ने देश को अपनी असलियत दिखा दी। बकाया भुगतान दिलाने का वायदा मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक कर चुके हैं, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बागपत की जनता ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। इतिहास में भी समाज ने एक जुट होकर सच्चाई का साथ दिया है। उन्होंने कहा वर्तमान में व्यापारियों के साथ अन्याय हो रहा है। किसान मजदूर, छात्र, सब व्यापारियों के साथ मिलकर लड़ाई लडे़ंगे। उन्होंने कहा आज गरीब आदमी लाठी खा रहा है। लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्ष एक कदम बढ़ेगा, हम दस कदम आगे बढ़ेंगे, लेकिन भाजपा का खात्मा करना है।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता व्यापारी समाज के वरिष्ठ जिनेश कुमार जैन ने की। संचालन जितेंद्र सिंघल ने किया। इस दौरान पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मेराजुदीन, आयोजक अशोक जैन, डॉ. सुरेश चंद कौशिक, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, रालोद नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र धामा, विनोद गुप्ता, योगेश कौशिक, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धर्मसिंह, नरेश चंद जैन, राहुल जैन, चौधरी भोपाल सिंह, संदीप धामा, नेपाल सिंह, ओमबीर ढाका, देवेश कौशिक, विरेंद्र सिंह, ब्रहमपाल सिंह सभासद, सुखबीर शर्मा, सुखबीर तोमर, मंजीत धामा, संजय धामा, रामकुमार धामा, तेजबीर सिंह, मास्टर साबिर अली, अयूब अली, गुड्डू जैन, कृष्णपाल, नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति सचिव देवेंद्र धामा, घनश्याम शर्मा, आदर्श गुप्ता, प्रत्यक्ष गुप्ता सभासद, राजू गुप्ता, राकेश बिंदल, बाबर चौहान, चांदबीर धामा, विनोद धामा, अनिल धामा, श्रद्वानंद पांचाल, चमनलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

वरिष्ठ किसान नेता बलधारी सिंह के आवास पर रुके जयंत चौधरी
जयंत चौधरी दिल्ली लौटते समय नगर के वरिष्ठ किसान नेता चौधरी बलधारी सिंह के आवास पर भी रूके। उनका हाल चाल जाना और उनसे आगामी लोकसभा चुनाव में जनपद भर के युवाओं का मार्ग दर्शन करने का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


एक्सप्रेस वे के साथ सर्विस रोड की मांग उठी।
बैठक में पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के साथ सर्विस रोड बनाए जाने के हाइवे अथोरिटी के अधिकारियों के वादे को भी याद दिलाया। कहा कि इसका लाभ क्षेत्र के अनेक गांवों के लोगों को होगा। इस मामले पर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें