फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार पिता-पुत्री को रेलवे ट्रैक पर खड़ा दिखा बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
04पीबीटीपी34
विज्ञापन



बाइक सवार पिता-पुत्री को रेलवे ट्रैक पर दिखा बाघ
संडई हाल्ट के पास मुख्य मार्ग की घटना, दहशत में ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
जराकोठी/पीलीभीत। टाइगर रिजर्व की माला रेंज के संडई हाल्ट और रायपुर गांव में एक बार फिर बाघ की दस्तक से दहशत फैल गई। बेटियों को दवा दिलाकर वापस जाते वक्त बाइक सवार को रेलवे ट्रैक पर बाघ दिखाई दिया। इसके बाद उसके पसीने छूट गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही बाघ निकल गया। फिलहाल ग्रामीण बाघ की दस्तक से खासे दहशतजदा हैं।
विज्ञापन

थाना माधोटांडा क्षेत्र के संडई हाल्ट और रायपुर इलाके में बाघ की चहलकदमी एक साल से जारी है। आए दिन बाघ राहगीरों को दिखाई देता रहता है। यही वजह है कि दो किमी के इस सफर को तय करना ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। मंगलवार को एक बार फिर बाघ की दस्तक हुई। रायपुर गांव निवासी सुखविंदर सिंह ने बताया कि शाम चार बजे वह पुत्री रमनदीप कौर और पवनदीप कौर को दवा दिलाने के लिए बाइक से जराकोठी आए थे। दवा लेकर वापस जा रहे थे कि संडई हाल्ट गांव के पास मुख्य मार्ग पर दस मीटर दूर बाघ रेलवे लाइन पर खड़ा दिखाई दिया। यह देख उनकी धड़कनें तेज हो गईं। उन्होंने बाइक की स्पीड तेज कर पीछे की ओर भगाना शुरू कर दिया। आगे पहुंचने के बाद उन्होंने राहगीरों व वन विभाग के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में काफी लोग जमा हो गए। वन विभाग की निगरानी टीम भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन इससे पहले ही बाघ चला गया। उनका कहना है कि बाघ को उनकी बेटियों ने भी देखा। ऐसा लगा मानों मौत को करीब से देख लिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें