फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सत्ता की भूखी भाजपा से सावधान रहने की जरूरत’

Sat, 23 Jun 2018 12:46 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
Jitin Prasad
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा सिर्फ सत्ता की भूखी है। इसके लिए वह कुछ भी कर सकती है। अफवाहों और झूठे वादों के दम पर सत्ता हासिल करने वालों से हमें सावधान रहना है। न तो काला धन वापस आया, न युवाओं को रोजगार मिला। महंगाई भी नहीं रुकी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से एक बारातघर में आयोजित पोल खोल सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने कई वादे किए थे, लेकिन आज तक एक भी वादा पूरा नहीं किया। केंद्र सरकार उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास सहित कई योजनाओं का नाम बदलकर फिर लागू कर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जनता भाजपा सरकार और उनके लोगों से चुनाव पूर्व किए गए वादों और विकास कार्यों के खोखले वादों का हिसाब मांगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधायकों को धमकियां मिल रही हैं और धमकी देने वालों को पुलिस पकड़ना तो दूर पहचान तक नहीं सकी है। महिलाओं के साथ प्रतिदिन घटनाएं हो रही हैं और सरकार कह रही है कानून व्यवस्था बेहतर है। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री के पीलीभीत पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. मेहंदी हसन, अजय शुक्ला, कुमुद गंगवार, मतीउर्रहमान, जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, पूर्व विधायक अरशद खां, शहर अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी आदि ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। सम्मेलन में प्रमोद पांडेय, डॉ. मेहंदी हसन, नीरज कुमार, अनिल अरोड़ा, प्रदेश कमेटी सदस्य दुजाराज पांडेय, धर्मेंद्र मिश्रा, हरीराम गौतम आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस के लिए देशहित सर्वोपरि
पीलीभीत। सम्मेलन के बाद पत्रकारों से वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिले की सांसद पिछले 30 सालों से यहां राज कर रही हैं लेकिन जिले की स्थिति पिछड़े जिलों से भी बदतर है। महागठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए देशहित सर्वोपरि है। इसके लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों से समझौते का प्रयास चल रहा है। देश को भाजपा से बचाने के लिए जो उचित होगा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें