फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सुविधाएं बढ़ाने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। वरिष्ठ नागरिक संगठन की बैठक में खेकड़ा में जनसुविधाएं बढ़ाने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने पार्किंग, शौचालय, सामुदायिक भवन जैसी बुनियादी सुविधाओं के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। मोहल्ला रामपुर में रविवार को विजय शंकर शर्मा के आवास पर बैठक में प्रस्ताव पारित कर खेकड़ा में पार्किंग सुविधा देने, प्रमुख स्थानों पर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेन बाजार आदि में शौचालय निर्माण, आधा दर्जन स्थानों पर सार्वजनिक सामुदायिक भवनों का निर्माण कराने की मांग की गई। प्रस्ताव की प्रति मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, जिलाधिकारी एवं नगर पालिका कार्यालय को भेजी। मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया। बैठक में संगठन के अध्यक्ष विजय शंकर शर्मा, उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, महामंत्री जयकिशन शर्मा, तिलकराम वर्मा, ब्रहम पाल सिंह सभासद, नरेंद्र शर्मा गुलशन, कैलाश चंद दरोगा, तुलसीराम धामा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें