खेकड़ा (बागपत)।
रविवार को दोपहर करीब बारह बजे उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति राहुल चुर्तवेदी क्षेत्र के बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। मंदिर में उन्होंने श्री जी के दर्शन कर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से मंदिर की महत्ता के बारे में बताया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान सुभाष जैन, नरेश चंद जैन, दिनेश जैन, संजीव जैन, प्रवीन जैन, अरूण जैन आदि रहे।