खेकड़ा (बागपत)।
महिला कबड्डी प्रतियोगिता में आजाद क्लब बसी ने बागपत की टीम को हराकर प्रतियोगिता जीती। सोमवार को नगर स्थित देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में आजाद क्लब बसी एवं बागपत की टीमों के बीच कबड्डी मैच खेला गया। इसका शुभारंभ दिल्ली पुलिस की टीम के एनआईएस कोच पवन नैन ने किया। इस में ग्राम बसी के आजाद क्लब की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बसी की टीम पूरे मैच में बागपत की खिलाड़ियों पर हावी रही। टीम ने 24 के मुकाबले 48 अंक से बागपत की टीम को हराया। मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को विशेष सम्मान दिया। इसमें महक सिंह, तेजबीर सिह, कोच पवन नैन, सोनू यादव, नीरज नैन, गौतम शर्मा, सोनू त्यागी आदि मौजूद रहे।