फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल लिपिक को घेरा, डेढ़ घंटे तौल बंद रखी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ागांव मार्ग स्थित बागपत शुगर मिल के बी गन्ना तौल केंद्र पर किसानों ने तौल लिपिक कर घटतौली करने का आरोप लगाकर तौल लिपिक का घेराव कर करीब डेढ़ घंटे तक तौल कार्य बंद रखा। फोन पर अधिकारियों से बात करने के बाद तौल शुरू हो सकी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे बागपत शुगर मिल के बड़ागांव मार्ग स्थित बी गन्ना तौल केंद्र पर तौल कार्य शुरू हुआ। तौल शुरू होते ही किसानों को तौल कांटे में घटतौली का आभास हुआ तो किसानों ने तौल लिपिक आरिफ पर घटतौली करने का आरोप लगाकर तौल कार्य बंद किया। किसानों ने पास में ही स्थित एक कांटे पर ले जाकर गन्ने से भरी बुग्गी की तौल कराई तो मिल कांटे एवं प्राइवेट कांटे की तौल में करीब 1.30 क्विंटल का अंतर आया। इसे तौल लिपिक ने मानने से इंकार कर कहा कि किसान एक एक क्विंटल कर मिल के कांटे पर ही तौल करा ले। इसमें भी 65 किलो की घटतौली पायी गई। किसानों ने कहा घटतौली एक क्विंटल तीस किलो की है। एक एक क्विंटल तौलने से सही घटतौली में अंतर आ जाता है। किसानों ने फोन कर मिल के अधिकारियों को भी बताया। बाद में तौल लिपिक द्वारा भविष्य में ऐसी गलती न करने की बात कही। इसके बाद किसानों ने घेराव बंद कर तौल कार्य शुरू कराया। इस दौरान अनूप, बबली शर्मा, ऋषि, श्रवण धामा, श्रीनिवास, लाला, ओमकरण, कालू, रोहित धामा, अशोक धामा, ओमपाल सिंह, बेदपाल सिंह, मोनू, राज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें