फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया पंचायत विभाग के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत विभाग के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- सफाई कर्मचारी नियुक्त न कराए जाने से खफा
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। गांव भरकनिया के लोगों ने अपने गांव में सफाई कर्मचारी नियुक्त न कराए जाने से क्षुब्ध होकर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे धर्मस्थल के पास पंचायत विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन

गांव भरकनिया के कई लोग शुक्रवार को दोपहर बारह बजे धर्मस्थल के पास जमा हुए और पंचायत विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पंचायत विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते उनके गांव में योजना शुरू होने से अब तक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति नही हुई है। जिससे गांव की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। गांव वालों को अपने घरों के सामने की सफाई स्वयं करनी पड़ती हैै। गांव की सड़कें और गलियां गंदगी से पटी पड़ी है। नाले और नालियों में काफी कीचड़ भरा हुआ है, जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। एक घंटे बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में छोटे लाल, राम बहादुर, शिवचरन, लियाकत, कल्यान राय, गुड्डू, प्रशांत, वीरपाल, श्री निवास, इम्तियाज, छोटेलाल, रामचंद्र, टोंड़ी लाल, रामलखन, राम लड़ैते, मखमूल, लालाराम, रामपाल, तौलेराम, लाल बहादुर, राम भजन, सियाराम, राजन वर्मा, विनोद कुमार, राम बाबू और बंटू वर्मा समेत बहुत ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें