फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल जमीन पर लहलहाई फसलें तो महकमे को आई याद

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा नदी पार वन भूमि पर बन रहे मार्ग को निर्माण रुकवाया
विज्ञापन


माधोटांडा। तराई क्षेत्र के शारदा नदी पार जब वन भूमि पर चारों ओर गेहूं की फसलें लहलहाने लगी तो वन विभाग को अपनी जमीन की याद आई है। ढकिया ताल्लुके महाराजपुर क्षेत्र में जंगल जमीन पर मार्ग निर्माण होने की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मनरेगा से बनाए जा रहे मार्ग को कार्य रुकवा दिया।
शारदा नदी के पार रमनगरा, ढकिया ताल्लुके महाराजपुर व गुन्हान इलाके में अवैध कब्जेदार वन भूमि पर गेहूं की फसलें पैदा कर लाखों के बारे न्यारे करते आ रहे हैं। बताते हैं कि इस खेल में विभागीय कर्मचारी भी शामिल हैं। हालांकि विभाग द्वारा वन भूमि पर काबिज कुछ अवैध कब्जेदारों के खिलाफ विभागीय केस भी काटे गए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से इन अवैध कब्जेदारों के हौसले आज भी बुलंद हैं। यह भी आरोप है कि बड़े पैमाने पर जुतान करने वाले कुछ अवैध कब्जेदारों को विभागीय केस कटने तक से बचा लिया जाता है। इधर, ढकिया ताल्लुके महाराजपुर इलाके में भी इन दिनों सैकड़ों एकड़ वन भूमि पर गेहूं की फसलें लहलहा रही हैं। वन महकमे की सुस्त चाल देख ग्राम पंचायत ने कुछ दिन पूर्व थारू बस्ती तक जाने के लिए मनरेगा से मिट्टी खुदाई कर मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया। इसकी जानकारी जब महकमे को हुई तो क्षेत्रीय वन रक्षक ओमप्रकाश वनकर्मियों के साथ मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने मनरेगा से बनाए जा रहे मार्ग का निर्माण रोकने को कहा। हालांकि मौके पर रोजगार सेवक ओमप्रकाश नहीं मिले। इस पर वनकर्मियों ने सूचना भेजकर ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक को मौके पर बुुलाया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान चंपा राय के प्रतिनिधि प्रतोष राय व रोजगार सेवक से वनकर्मियों ने तत्काल मार्ग निर्माण रोकने की बात कहते हुए कहा कि यह वन भूमि का इलाका है। यहां कोई भी निर्माण कार्य नहीं कराया जा सकता है। इस पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने मार्ग का निर्माण कार्य रुकवा दिया। उनका कहना था कि डीएफओ से पूर्व में वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक सीमांकन विवाद हल नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस इलाके में मार्ग निर्माण हो रहा है, वहां अभी सीमांकन नहीं हुआ है। इन इलाकों में वन भूमि होने की संभावना होने के चलते मार्ग का निर्माण कार्य रुकवाया गया है। सीमांकन के बाद ही यहां निर्माण कार्य की अनुमति दी जाएगी।
अनिल शाह, वन क्षेत्राधिकारी, बराही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें