फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध बंदर की शवयात्रा निकाली, अंतिम संस्कार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत) ।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला औरंगाबाद में एक वृद्ध बंदर अपने झुंड रूपी परिवार के साथ काफी दिनों से रह रहा था। मंगलवार की सुबह जब श्रद्धालु बंदरों को केले, चने आदि डालने पहुंचे तो वृद्ध बंदर उन्हें मृत मिला। वृद्ध बंदर के मरने की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। बंदर के झुंड के सभी छोटे बडे़ बंदर गमगीन माहौल में बैठे मिले। इसके बाद समाज सेवी विशाल धामा एडवोकेट एवं अशोक कौशिक के नेतृत्व में मंत्रोच्चारण के बीच बंदर की शव यात्रा निकाली और विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया। इस दौरान राकेश कुमार, विजय, संदीप, सतीश, सुनील, राजकुमार, धीरज आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें