खेकड़ा (बागपत)।
मंगलवार को सामाजिक संस्था राष्ट्रीय जनजागरण संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहीद दिवस पर शहीद अशफाक उल्ला खां, रामप्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह के चित्रों को पुष्प अर्पित की। संगठन के संरक्षक अश्वनी प्रभाकर ने कहा शहीदों की शहादत को कदाचित भुलाया नहीं जा सकता। उनके जीवन से प्रेरणा लें। इस दौरान मयंक सिंघल, विकास, विनीत, हर्ष भारद्वाज, विनोद शर्मा, नितिन सिंघल, अमित झा, सन्नी गुप्ता, सचिन आदि मौजूद रहे।