खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा में कृषि विभाग के कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया । इसमें उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने कृषि कर्मचारियों को बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के चलते प्रत्येक न्याय पंचायत पर दो गांवों में किसान पाठशाला का आयोजन पांच से नौ दिसंबर और ग्यारह से पंद्रह दिसंबर को होगा। इनमें किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दी जाएगी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि किसान पाठशाला में प्रशिक्षक किसानों को फसल चक्र अपनाने पर जोर दिया जाएगा। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी सर्वेश सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह, मत्स्य पालन विभाग के धर्मवीर सिंह, डॉ. सरिता जोशी, कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. भूपेंद्र सिंह आदि रहे।