खेकड़ा (बागपत)।
जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अनुराधा को चैंपियन घोषित किया ।
जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन आठ सौ मीटर दौड़ में आरती यादव प्रथम, सात्रा द्वितीय और निधि धामा तृतीय रही। मटका रेस में आयुषी प्रथम, गुंजन द्वितीय और अनुराधा तृतीय रही। लेमन स्पून रेस में आयुषी प्रथम, निधि धामा द्वितीय और राधा तृतीय रही। इस वर्ष की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अनुराधा को कॉलेज की स्पोर्ट्स चैंपियन घोषित किया । प्रबंध समिति के अध्यक्ष नगीन चंद जैन ने विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें प्राचार्य डॉ. आरके जैन, डॉ. प्रभा अग्रवाल, मीनाक्षी, राखी रस्तोगी, दीपा, सरोज सैनी, कनिका, लोकेश्वर शर्मा, दीपक कुमार, सहदेव, प्रदीप, रोहताश आदि रही।