फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण बंद कर पात्रों के खाते में पैसे देगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी आशीष कुमार ने कहा डीबीटी योजना में सरकार जल्द ही डीलरों में माध्यम से राशन वितरण की प्रक्रिया को समाप्त कर सभी पात्र लोगों के बैंक खातों में ही राशन की एवज में धनराशि भेजेगी।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह करीब ग्यारह बजे उपजिलाधिकारी आशीष कुमार ने तहसील के सभागार कक्ष में क्षेत्र के सभी लेखपालों एवं तहसील कर्मियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा सरकार जल्द ही डीबीटी योजना में क्षेत्र के राशन डीलरों के बजाय पात्रों को राशन न देकर धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजने की योजना को अंतिम रूप दे रही है। जल्द ही राशन वितरण का कार्य बंद कर पात्रों के बैंक खातों में ही धनराशि भेजी जाएगी। उन्होंने लेखपालों एवं तहसील कर्मियों से अपने अपने क्षेत्र के गांवों में पात्र लोगों को योजना के प्रति जागरूक करने को कहा। इस दौरान तहसीलदार जसधीर सिंह समेत सभी लेखपाल एवं तहसील कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें