फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र के कई स्थानों पर मिले बाघ के पदचिन्ह

Fri, 27 Oct 2017 12:04 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
tiger
विज्ञापन

विज्ञापन
पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र में बाघ का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के ड्यिूनी डाम के निकट और ग्राम कैमोर में ठाकुरदास के खेत में क्षेत्र के लोगों को बाघ दिखाई देने से क्षेत्र के लोगों में बाघ को लेकर एक बार फिर दहशत कायम हो गई है। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों को भी इन स्थानों पर बाघ के चिह्न मिले हैं।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र बाघ की चहलकदमी कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को उपरोक्त दोनों स्थानों पर ग्रामीणों ने बाघ देखा। उसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वनकर्मियों की टीम को भी वहां उसके पगचिन्ह मिले। इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम पंसौली की कुडरी में, ग्राम बेहरी, देवहा नदी के पश्चिम किनारे पर गीली मिट्टी में भी बाघ के ताजे चिह्न प्राप्त हुए। इसके अलावा मरौरी ब्लॉक में चंदोई के समीप ग्राम सिरसा के चकरोड से भी बाघ गुजर कर खेतों की ओर गया है। वहां चकरोड पर उसके चिह्न वन विभाग की टीम को देखने को मिले। इसकी पुष्टि प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी आदर्श कुमार ने भी की है। उन्होंने बताया कि अमरिया क्षेत्र एवं बाघ प्रभावित अन्य क्षेत्रों में गठित टीम के द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गठित टीम ने ग्राम हिमकरपुर, नावकूड, सुस्वार, अंडरायन, जगदीशपुर, भिखारीपुर, नगरिया कालोनी व अन्य प्रभावित ग्रामों में भी गश्त कर रही है। ग्रामीणों के साथ टीम मीटिंग कर एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें