फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाचरों ने किया वनसंरक्षक का घेराव, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीलीभीत। वन विभाग एक ओर वन्यजीव सप्ताह मनाकर लोगों को वन एवं वन्यजीव के प्रति जागरूक कर रहा है वहीं दूसरी ओर उनकी सुरक्षा में लगे वाचरों को भूखे पेट काम करने को मजबूर हैं। 10 माह से वेतन न मिलने से परेशान वाचरों ने वन संरक्षक का घेराव कर का वेतन दिलाने की मांग की।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में करीब 180 वाचर तैनात हैं। जंगल की सुरक्षा और जानकारी वाचरों पर ही निर्भर करती है। टाइगर रिजर्व बनने के बाद से यह उम्मीद जगी थी कि इनकी दशा में कुछ सुधार होगा लेकिन स्थिति और खराब हो रही है। जंगल के मुख्य अंग कहे जाने वाले वाचरों को 10 माह से वेतन नहीं मिला है। करीब तीन माह पूर्व भी वाचरों ने टाइगर रिजर्व मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद भी वेतन अभी तक नहीं मिला जबकि करवाचौथ, दीपावली, भैयादूज जैसे त्यौहार सामने हैं। ऐसे में आर्थिक तंगी से गुजर रहे वाचरों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सभी रेंजों के वाचर टाइगर रिजर्व मुख्यालय पर एकत्र हुए। वाचरों ने गेट पर प्रदर्शन किया और वन संरक्षक वीके सिंह के पहुंचने पर उनका घेराव किया और कार्यालय में उन्हें ज्ञापन दिया। वाचरों ने चेतावनी दी कि यदि 10 अक्तूबर तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वह हड़ताल का टाइगर रिजर्व मुख्यालय पर ही अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। वन संरक्षक ने उन्हें एक सप्ताह में भुगतान कराने का आश्वासन दिया है। घेराव कर ज्ञापन सौंपने वालों में जितेंद्रपाल सिंह, इंद्रपाल, रतनलाल, राजेश कुमार, गोविंद राम, बालकराम, ओमप्रकाश, हरीशंकर, प्रहलाद आदि थे।
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें