खेकड़ा (बागपत)।
गणेश महोत्सव के चलते नगर के सीताराम मंदिर, बालाजी मंदिर और अर्वाचीन पब्लिक स्कूल में बुधवार को भी धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमे।
गणेश महोत्सव के चलते बुधवार को सीताराम मंदिर में भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना की। इस मौके पर पंडित यज्ञेश शास्त्री ने कहा हमें भगवान किसी भी रूप में मिल सकते हैं। समस्या इस बात की है कि स्वार्थ एवं धन का आवरण हमारी आंखों पर चढ़ा है। इसके चलते हम ईश्वर को भूलते जा रहे हैं। हमारे मात पिता भी ईश्वर का ही स्वरूप है। यदि हम निस्वार्थ भाव से माता पिता की सेवा करें तो ईश्वर को खुशी की अनुभूति प्राप्त होती है। भगवान हमारे जीवन को खुशी से भर देगा। सभी को भगवान की सच्चे मन से भक्ति करनी चाहिए। इस दौरान अध्यक्ष मास्टर जयबीर सिंह, विपिन शर्मा, प्रवीण शर्मा, देवेश कौशिक, जयप्रकाश गुप्ता, सचिन शर्मा, जयकुमार शर्मा, हरिओम शर्मा, नितिश, पारूल, सोनम, भूपेश गुप्ता, खुशी कौशिक, मधुबाला, कविता वर्मा, चारू, नेहा, आदि रहे। अर्वाचीन पब्लिक स्कूल में भी भगवान गणेश की पूजा अर्चना की ।