फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में 316 सरप्लस शिक्षक, सर्वाधिक अमरिया ब्लाक में

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में 316 सरप्लस शिक्षक चिह्नित किए हैं। इन सरप्लस शिक्षकों की सूची एनआईसी पर अपलोड की गई है। अब इन सरप्लस शिक्षकों को अन्य विद्यालयों में समायोजन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इधर सूची अपलोड होने के बाद सरप्लस शिक्षकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिले में करीब पांच माह पूर्व बेसिक शिक्षकों के जनपदीय तबादले किए गए थे। बताते हैं कि उस दौरान मानकों को ताक पर रखकर शिक्षकों के ट्रांसफर किए गए। ऐसे में जिले के कुछ स्कूलों में मानक से कम तो कुछ स्कूलों में मानक से अधिक शिक्षक तैनात कर दिए गए। इधर बेसिक शिक्षा परिषद ने जिले में परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या के अनुपात के अनुसार शिक्षकों की तैनाती के लिए बेसिक शिक्षकों व छात्र संख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही सरप्लस शिक्षकों को चिंहित करने के आदेश भी दिए गए। जिसके बाद बीएसए द्वारा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से सरप्लस शिक्षकों को चिह्नित करने के साथ इसकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 316 सरप्लस शिक्षक पाए गए। इसमें सर्वाधिक 62 सरप्लस शिक्षक अमरिया ब्लाक में पाए गए। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा के निर्देशनुसार इन सरप्लस शिक्षकों की सूची एनआईसी पर अपलोड कर दी गई है।
बीएसए मसऊद अख्तर अंसारी ने बताया कि जिले में 316 सरप्लस शिक्षक पाए गए हैं। इनकी सूची एनआईसी पर अपलोड कर दी गई है। जल्द ही रिक्त पदों की सूची भी एनआईसी पर अपलोड कर दी गई है। इसके बाद इन सरप्लस शिक्षकों को अन्य स्कूलों में समायोजन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बताया कि यदि कोई सरप्लस शिक्षक आवदेन नहीं करता है तो उसकी तबादला जिले के किसी भी विद्यालय में कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

00
जिले में 114 विद्यालय एकल शिक्षकों के सहारे
बेसिक शिक्षा विभाग के महकमे के मुताबिक जिले में 114 एकल विद्यालय हैं, जहां मात्र एक शिक्षक के सहारे ही स्कूल चल रहा है। वर्तमान में 62 प्राथमिक स्कूल व 52 उच्च प्राथमिक विद्यालय एकल शिक्षकों के सहारे हैं। इसमें एक उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षकविहीन भी शामिल है।
विज्ञापन

00

ब्लाक सरप्लस शिक्षकों की संख्या
बिलसंडा 36
बरखेड़ा 28
अमरिया 62
पूरनपुर 37
ललौरीखेड़ा 46
बीसलपुर 46
मरौरी 60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें