फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने खंड विकास अधिकारियों की तैनाती बदली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीएम ने जिले के सभी बीडीओ की तैनाती में बदलाव किया है। बिलसंडा व बीसलपुर के बीडीओ ऋषिपाल सिंह को पूरनपुर का बीडीओ बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले में आठ ब्लाकों के सापेक्ष पांच बीडीओ जिले में तैनात थे जिसके चलते तीन बीडीओ पर दो दो ब्लाकों का चार्ज था। डीएम ने अब इस व्यवस्था में बदलाव कर सभी बीडीओ के स्थान बदले हैं साथ ही सभी को एकल चार्ज देकर कुछ जिला स्तरीय अधिकारियों को बीडीओ का अतिरिक्त चार्ज दिया है। सीडीओ की संस्तुति पर हुई इस नई तैनाती के अनुसार बिलसंडा के साथ बीसलपुर का चार्ज देख रहे ऋषिपाल सिंह को पूरनपुर का बीडीओ बनाया गया है। पूरनपुर के सतीश पांडेय को बिलसंडा का बीडीओ बनाया है। इसके अलावा मरौरी के साथ बरखेड़ा का काम देख रहे सुनील कुमार अब बरखेड़ा बीडीओ रहेंगे वहीं ललौरीखेड़ा से सीके श्रीवास्तव को बीसलपुर भेजा गया है। अमरिया बीडीओ सुभाष नेमा का स्थानांतरण नहीं किया गया है और वह अमरिया में ही बने रहेंगे। एकल पोस्टिंग के चलते खाली हुए मरौरी ब्लाक में जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू, ललौरीखेड़ा ब्लाक में जिला कृषि रक्षा अधिकारी मुकेश कुमार गौतम और माधोटांडा ब्लाक में डीडीओ सुशील कुमार उपाध्याय को प्रभारी बीडीओ बनाया गया है। सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने बताया कि बीडीओ की तैनाती में सामान्य बदलाव किया गया है। जल्द सभी नए स्थान पर चार्ज संभाल लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें