फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 700 उपभोक्ताओं को पूरे दिन नहीं मिली बिजली

विज्ञापन
बिजली सही करते कर्मी । स्रोत -बिजली विभाग
विज्ञापन
पूरनपुर। दो ट्रांसफार्मरों और दो स्थानों पर केबल में आग लगने से घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे करीब 700 उपभोक्ताओं की पूरे दिन बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

शुक्रवार रात पौने 11 बजे मोहल्ला कायस्थान में ट्रांसफार्मर में आग लगने से फीडर नंबर चार की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। जो करीब आधा घंटे बंद रही। 11 बजे नगर पालिका कार्यालय के समीप केबल जलने से फीडर नंबर तीन की बिजली आपूर्ति आधा घंटा बंद रही। सात करीब एक बजे तिरंगा चौराहा के समीप ट्रांसफार्मर में आग लगने से फीडर चार की बिजली आपूर्ति पौन घंटे ठप रही।
रात एक बजे मोहल्ला रजागंज में बैंडवाली गली में केबल में आग लगने से फीडर नंबर तीन की बिजली आपूर्ति आधा घंटा ठप रही। शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे देवी स्थान के समीप रखे ट्रांसफार्मर और सवा 10 बजे रामलीला मेला मैदान के समीप रखे 400 और 100 केवीए ट्रांसफार्मर की बिजली आपूर्ति शहर में केबल डालने के कारण बंद कर दी गई। जो शाम छह बजे के बाद सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

-
एलटी लाइन में फाॅल्ट से कई इलाकों की बिजली आपूर्ति रही ठप

पीलीभीत। भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशान कर रखा है। एलटी लाइन में फाॅल्ट की वजह से दिन में कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप रही।
शनिवार को भी जगह-जगह एलटी लाइन में फॉल्ट की समस्या बनी रही। दिन के समय मोहल्ला साहूकारा, मीना बाजार, जाटों का चौराहा, बल्लभ नगर, अग्रवाल सभा, नई बस्ती आदि इलाकों में अघोषित बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं की मुसीबतें बढ़ा दी हैं।
शुक्रवार को जगह-जगह फॉल्ट की वजह से रात में भी बिजली आने-जाने का क्रम बना रहा। रात के समय विशाल टॉकिज के पास तारों में आग लग जाने की वजह से करीब दो घंटे तक क्षेत्र की बिजली ठप रही। अग्रवाल सभा में एक फेस खराब हो जाने की वजह से रात के समय उपभोक्ता परेशान रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया दिन में एलटी लाइन मेें दिक्कत की वजह से कुछ इलाकों की बिजली गुल रही थी। सूचना मिलने पर कार्य कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें