फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा में 70 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

Thu, 17 Jul 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के दुग्धेश्वर संस्कृत महाविद्यालय में बुधवार को जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में करीब 70 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। अध्यक्षता दुग्धेश्वर संस्कृत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक वेद प्रकाश शुक्ल ने की। परीक्षा के समय जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार भी महाविद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


जिला स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा से पूर्व सुबह आठ बजे विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने हवन-पूजन किया। मां सरस्वती की पूजा के बाद परीक्षा शुरू हुई। इसमें संस्कृत गीत और संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। विद्यार्थियों से सवाल पूछे गए। प्रश्न और उत्तर दोनों की संस्कृत भाषा में थे। उत्तर प्रदेश संस्कृत संंस्थान की ओर से महाविद्यालय को कंप्यूटर प्रदान किया गया। छह बंडल किताबें मुहैया कराई गई हैं।
डीआईओएस और महाविद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार अग्रवाल सीए, प्रभारी प्राचार्य डॉ. तोहत्तर पाल ने कंप्यूटर का अनावरण किया। महाविद्यालय को नई अलमारियां भी मिली हैं। प्रभारी प्राचार्य डॉ. तोहत्तर पाल ने बताया कि संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा के विजेता छात्रों के नामोें की घोषणा जल्द ही जाएगी। बताया कि कक्षा छह से स्नातकोत्तर तक की कक्षाओं में प्रवेश चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें