अन्य मामले में विवाहिता ने पति पर लगाए आरोप
अन्य मामले में पूरनपुर कोतवाली पहुंची विवाहिता ने अपने पति पर रिश्ते की चाची से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया। विरोध करने पर पति और चाची ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित विवाहिता ने अपने पति और चाची के साथ मोबाइल फोन में कई अश्लील फोटो भी पुलिस को दिखाए। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि युवती के पति को पूछताछ को हिरासत में लिया गया है।