प्रशिक्षु सुमित कुमार हुए सम्मानित
पीलीभीत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षु सुमित कुमार ने पूर्व में हुई अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता में स्नातक/परास्नातक वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सोमवार को प्रशिक्षण संस्थान में श्री रामचंद्र मिशन के जिला समन्वयक वाईएम सिंह और डायट प्राचार्य पन्नाराम गुप्ता ने संस्था के राष्ट्रीय केंद्र द्वारा भेजे गए मेडल और प्रशस्ति पत्र को प्रशिक्षु सुमित को सौंपा। मालूम हो कि यह प्रतियोगिता श्री राम चन्द्र मिशन और संयुक्त राष्ट्र सूचना केंद्र (भारत व भूटान) के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तर पर गत वर्ष अगस्त में हुई थी। इस प्रतियोगिता में यूजी/पीजी वर्ग में देश भर के लगभग 20 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। इस मौके पर प्रवक्ता आदेश कुमार सिंह, अमित कुमार, तेजराम, सावित्री देवी, रमा कुमारी आदि मौजूद रहीं।