फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइकर्स ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराए, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बाइक सवार किशोर समेत तीन की मौत
ट्रिपल राइडिंग कर रहे थे, ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर (पीलीभीत)। बरखेड़ा-बीसलपुर मार्ग पर टिकरी गांव के पास बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के चौसर हरदोपट्टी गांव निवासी 27 वर्षीय अनिल कश्यप पुत्र महेंद्रपाल, 14 वर्षीय शिवम पुत्र जगदीश कश्यप और 30 वर्षीय अजयपाल पुत्र लल्लन की मौत हो गई। परिवारीजनों के पोस्टमार्टम से इनकार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिवार वालों को सौंप दिए। बाइक सवारों में किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
हादसा शनिवार रात आठ बजे के बाद हुआ। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के अधकटा गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए देर शाम तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर निकले थे। बाइक अनिल चला रहे थे। बीसलपुर-बरखेड़ा मार्ग पर टिकरी गांव के पास पहुंचते ही बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे आ रहे गांव के ही कुछ अन्य लोगों ने तीनों को सड़क पर घायल हालत में देख सूचना यूपी 100 और 108 एंबुलेंस पर दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों को आनन-फानन में इलाज के लिए बरखेड़ा सीएचसी भर्ती कराया गया। वहां अनिल को मृत घोषित कर चिकित्सकों ने अन्य दो घायलों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद बरेली ले जाते वक्त दूसरे घायल शिवम ने भी नवाबगंज के पास पहुंचते ही दम तोड़ दिया। अजयपाल को परिवारीजनों ने बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी रविवार सुबह तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। शिवम और अनिल का शव लेकर परिवारीजन रात में ही घर आ गए थे। जबकि अजयपाल का शव बरेली के अस्पताल में रहा। रविवार को पुलिस के पहुंचने पर परिवारीजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। गमगीन माहौल में रविवार को तीनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हुई है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस गांव गई थी। परिवारीजनों से पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया, लेकिन वह मना करते रहे। इस पर पंचनामा भरकर शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिए गए। कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी/बीसलपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें