फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में अतिथि और रामलीला कमेटी के सदस्य सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

रामलीला के समापन के दौरान गांधी प्याऊ पर आयोजित सम्मान समारोह में अतिथियों एवं रामलीला कमेटी के सदस्यों को सम्मानित किया।
खेकड़ा नगर स्थित गांधी प्याऊ पर श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला के समापन पर शनिवार की रात्रि सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका शुभारंभ धर्म संघ के अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद कौशिक एवं रामलीला कमेटी के प्रधान पुनीत शर्मा ने भगवान राम सीता की आरती, पूजा अर्चना कर किया। सम्मान समारोह में डॉ. सुरेश चंद कौशिक, खेकड़ा नगर चौकी प्रभारी मधुप सिंह, कुलदीप भाटी, रामलीला कमेटी के प्रधान पुनीत शर्मा, नरेश शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, दीपक शर्मा, मुकेश शर्मा, प्रवेश शर्मा, तरुण गुप्ता, नवाब सिंह, अनिरुद्ध गौड़, अनुज शर्मा आदि को माल्यार्पण के साथ शाल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान कपिल गौड़, मुकेश गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें