खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने दिल्ली की टीम को हराकर मैच जीत लिया।
खेकड़ा नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इसका शुभारंभ एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक ने टास उछालकर किया। मैच में पहले बल्लेबाजी कर दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 133 रन बनाए। बल्लेबाज सुहैल ने 52 व महमूद ने 24 रन का योगदान दिया। खेकड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम के सागर ने 3, जतिन व शुभम ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में स्टेडियम की टीम ने मैच पांच विकेट से जीत लिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम के साहिल कौशिक ने 51 व महबूब से 25 रन का योगदान दिया। दिल्ली की टीम की तरफ से आसिफ ने 2 व आदिल ने 1 विकेट लिया। मैच की अंपायरिंग समर कांत और अरुण ने की। स्कोरर अनुज रहे। इस दौरान राजेश गौड़, विपिन राठी, अशोक तेवतिया, दिनेश जैन, गौरव, सुधीर आर्य, राकेश कुमार आदि रहे।