फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के निकट पहुंचा बाघ, बड़ी दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
आबादी के पास पहुंचा बाघ, दहशत बढ़ी
विज्ञापन

माला रेंज से सटे क्षेत्र में तेंदुए के साथ बाघ की भी होने लगी चहलकदमी
अमर उजाला ब्यूरो
जराकोठी (पीलीभीत)। माला जंगल से सटे दमगढ़ी गांव में तेंदुए के साथ अब बाघ की दस्तक बढ़ गई है। शुक्रवार रात जंगल से निकलकर बाघ ने आबादी के पास तक चहलकदमी की। सुबह आबादी के निकट बाघ के पगचिह्न देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की संख्या में इजाफा होने के चलते जंगल से बाहर निकलकर आबादी क्षेत्र में चहलकदमी कर रहे वन्यजीवों की संख्या बढ़ रही है। वहीं वन्यजीवों का शिकार करने के लिए बाघ भी अब आबादी क्षेत्र में दस्तक देने लगे हैं। माला रेंज के अंतर्गत गढ़ा क्षेत्र के जंगल से बाहर आ रहे तेंदुए का सीमा से सटे गांव दमगढ़ी क्षेत्र में मौजूदगी के साथ अब बाघ की आमद से क्षेत्र में दहशत और बढ़ गई है। शुक्रवार रात जंगल से बाहर निकला बाघ सीमा से सटे दमगढ़ी गांव के निकट पहुंच गया। यहां बाघ चहलकदमी करता हुआ गांव निवासी रेशम सिंह के फार्म के करीब तक पहुंचकर आगे की ओर निकल गया। शनिवार सुबह फार्म स्वामी के घर से बाहर निकलते ही मात्र 50 मिटर की दूरी पर बाघ के पगचिह्न देख दहशत फैल गई। बाघ की चहलकदमी से सहमे लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग के स्थानीय स्टाफ को दी। वहीं शुक्रवार रात घर वापस लौट रहे गांव के ही बाइक सवार बलजिंदर सिंह ने बताया कि जंगल सीमा से सटे क्षेत्र में मार्ग के निकट बाइक की रोशनी पड़ने पर देखा तो एक तेंदुआ भी चहलकदमी कर रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने जानकारी जुटाई। डिप्टी रेंजर महेश कुमार ने बताया कि वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर पगचिह्न ट्रेस किए हैं। क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी को देखते हुए ग्रामीणों को भी सतर्क रहने को कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें