खेकड़ा (बागपत)।
स्वच्छता पखवाड़ा में नगर पालिका के सफाई कर्मी खेकड़ा नगर के गली मोहल्लों एवं मुख्य मार्गों पर साफ सफाई करने में जुटे हैं। बृहस्पतिवार को नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने खेकड़ा नगर के गली मोहल्लों एवं मुख्य मार्गों पर दिन भर सफाई अभियान चलाया और नालियों की सफाई की। साथ ही खेकड़ा को साफ स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सफाई नायक अमरीश कुमार समेत सफाई कर्मी मौजूद रहे।