खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर में जैन कॉलेज मार्ग स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर के ज्ञान सागर प्रवचन हाल में बुधवार की रात में दिगंबर जैन महासमिति के तत्वावधान में बच्चों ने दस लक्षण पर्व के उपलक्ष्य में अतुल भैया के सानिध्य में कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इसका शुभारंभ मंदिर कमेटी के प्रधान प्रवीन जैन ने भगवान महावीर की पूजा अर्चना कर किया। कवि सम्मेलन में बरनावा स्थिति गुरुकुल आश्रम से आए बच्चों ने मनमोहक काव्य पाठ कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन के समापन पर मंदिर कमेटी ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें मुख्य अतिथि नवनीत जैन, जनेश्वर दयाल जैन, मुकेश जैन, विरेंद्र कुमार जैन, जिनेश जैन, नरेश चंद जैन, मनोज जैन, अंकुश जैन, राहुल जैन, नरेश जैन, गजेंद्र कौशिक, अमित जैन, दीपक जैन आदि रहे।