फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नलडेंगा क्षेत्र में शारदा ने शुरु किया कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
28पीबीटीपी18
विज्ञापन

नलडेंगा क्षेत्र में शारदा ने शुरू किया कटान
कृषि फसलों का कटान कर आबादी के नजदीक पहुंच रही नदी
झाड़ झंखाड़ डालकर रोका जा रहा कटान
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा (पीलीभीत)। गभिया सहराई में कटान की गति को धीमा कर नदी ने नलडेंगा क्षेत्र में कटान शुरू कर दिया हैं। नदी एक किलोमीटर की लंबाई में कृषि फसलों का कटान करते हुए आबादी के निकट पहुंच रही हैं। अधिकारियों के निर्देश पर शारदा सागर खंड के अभियंताओं ने कटान को रोकने के लिए बचाव कार्य के रूप में झाड़ झंखाड़ डालने शुरू कर दिए हैं। रमनगरा में नदी धीमी गति से कटान कर स्पर से टकरा रही है। मंगलवार को पूर्व विधायक पीतमराम ने कटान क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
शारदा नदी का जलस्तर कम होते ही रमनगरा और गभिया सहराई क्षेत्र में तेज गति से कटान शुरू हो गया था। यहां नदी ने किसानों की सैकड़ों एकड़ भूमि को मय फसल के अपने आगोश में लिया हैं। नदी कटान करती हुई शारदा डैम की सुरक्षा को बने सनेड़ी तटबंध की पत्थर ठोकरों को क्षतिग्रस्त कर रही हैं। मंगलवार को यहां नदी के कटान की गति धीमी हो गई थी। अब नदी की धार का प्रवाह नलडेंगा क्षेत्र की ओर पहुंच गया। यहां नदी गभिया से लेकर नलडेंगा क्षेत्र तक एक किलोमीटर की लंबाई में किसानों की धान और गन्ने की खड़ी फसल का कटान कर आबादी के नजदीक पहुंच रही हैं। अगर यहां नदी के कटान की गति तेज हो गई तो आबादी के साथ-साथ शारदा डैम की सुरक्षा को भी खतरा बढ़ जाएगा। यह क्षेत्र शारदा सागर के आधीन आता हैं। तीन दिन पूर्व कटान क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा विधायक पीतमराम और प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई बचाव कार्य न होने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल बचाव कार्य कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद मंगलवार को शारदा सागर के अभियंताओं ने बचाव कार्य के रूप में झाड़ झंखाड़ डलवाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके अलावा एक बैंबो कटर तैयार करवाया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व विधायक पीतम राम ने रमनगरा, गभिया और नलडेंगा क्षेत्र का दौरा कर कटान की स्थिति का देखा। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक को समस्याओं से अवगत कराया, जिसपर उन्होंने समस्याओं को जिलाधिकारी से मिलकर अवगत कराने का किसानों को आश्वासन दिया। इस मौके पर भूदेव दास, गुरमीत सिंह, सुरेश राहा, विक्की साना समेत कई लोग मौजूद रहे। रमनगरा बाजार के सामने नदी के कटान की गति कम हो गई हैं। यहां नदी स्पर संख्या नौ से टकराकर उसको क्षतिग्रस्त कर रही हैं। यहां बचाव कार्य के रूप में बैंबो कटर लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें