फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्त पदों पर शातिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रिक्त पदों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान
विज्ञापन

प्रधान पद मरौरी में 89 और पूरनपुर ने 65.33 फीसदी ने किया मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। मरौरी और पूरनपुर ब्लॉक की पंचायतों में रिक्त पदों के लिए शनिवार को उपचुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। पूरनपुर में 65.33 मरैारी ब्लॉक में प्रधान पद पर 89 फीसदी व पूरनपुर के ग्राम पंचायत सदस्य की एक सीट पर 71.16 फीसदी ने मताधिकार का प्रयोग किया। दो प्रधान पद और एक ग्राम पंचायत सदस्य की सीट पर ताल ठोंक रहे आठ उम्मीदवारों की किस्मत शाम पांच बजे मतदान खत्म होने के बाद मतपेटी में बंद हो गई।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को मरौरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरकिशनपुर के प्राइमरी स्कूल में सेक्टर मजिस्ट्रेट/ जिला उद्यान अधिकारी अनिल कुमार, जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट/ तहसीलदार सदर विवेक कुमार मिश्रा की मौजूदगी में सुबह सात बजे मतदान शुरु हो गया। यहां एक प्रधान पद दो प्रत्याशी मैदान में उतरे। मतदान समाप्त होने पर गांव के 940 में 837 मतदाताओं यानी 89 फीसदी ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर/हजारा। नगर के प्रधान पद 65.33 और ग्राम पंचायत सदस्य पर 71.16 प्रतिशत मतदान हुआ। श्रीनगर में प्रधान पद के चार प्रत्याशियों और ग्राम पंचायत सदस्य पद के दो प्रत्याशियों का चुनावी भविष्य मतपेटी में बंद हो गया। एडीओ पंचायत कौशलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि श्रीनगर में प्रधान पद के चुनाव में 1224 मतदाताओं में 800 और ढका जमीमा पूरनपुर के ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव में 215 में 153 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया। श्रीनगर में सेक्टर मजिस्ट्रेट अयोध्या प्रसाद, एसएचओ सीपी शुक्ला मतदान के दौरान मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी सतीश पांडेय ने मतदान स्थल का निरीक्षण किया। मतदान समाप्त होने के बाद मत पेटिका निर्धारित स्थानों पर जमा की गई। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें