फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर लगने से साईकिल सवार मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। पाठशाला मार्ग पर कार की टक्कर लगने से साइकिल सवार मजदूर घायल हो गया। हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली के ट्रॉमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोहल्ला शेखपुरा निवासी रियाजुद्दीन पाठशाला मार्ग स्थित हैंडलूम इकाई में मजदूरी करता है। रविवार शाम छह बजे छुटटी होने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। जब वह पाठशाला मार्ग पर बिजलीघर के समीप पहुंचा तभी पीछे से कार की टक्कर लगने से रियाजुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद कार समेत चालक फरार हो गया। घायल को अन्य मजदूर चिकित्सक के यहां ले गए। सूचना मिलने पर मजदूर के परिजन भी वहां पहुंचे। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद घायल को परिजनों ने दिल्ली के ट्रॉमा अस्पताल में भर्ती कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें