खेकड़ा (बागपत)।
परिषदीय शिक्षकों की पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ ड्यूटी लगाने को लेकर बुधवार को खेकड़ा में परिषदीय शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह तोमर, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ खेकड़ा ब्लाक अध्यक्ष अतुल आत्रेय ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी लोकपाल सिंह ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को बेसिक शिक्षकों को बीएलओ की ड्यूटी से मुक्त करने के संबंध में पत्र जारी किया है। शिक्षकों ने शिक्षक हित में अपर जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देश का स्वागत किया है। इस दौरान ब्लाक मंत्री तपेंद्र धामा, कंवर पाल सिंह, जयपाल सिंह, विपिन शर्मा, जिला मंत्री राजीव कुमार, योगेंद्र त्यागी, सतेंद्र, विनीता चौहान, अर्चना आदि मौजूद रहे।