महामना मालवीय डिग्री कॉलेज में शुरू हुई बीएड की परीक्षा के प्रथम दिन बुधवार को 470 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। साथ ही एक परीक्षार्थी पर नकल सामग्री मिली।
नगर स्थित महामना मालवीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार ने बताया बुधवार को लखमी चंद पटवारी कॉलेज, हजारी लाल डिग्री कॉलेज खैला एवं एमकेआर कॉलेज के परीक्षार्थियों ने बीएड परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में 842 में से 372 परीक्षा देने पहुंचे। जबकि 470 अनुपस्थित रहे। साथ ही एक छात्र को परीक्षा के दौरान अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़ा गया। इसके खिलाफ विश्वविद्यालय नियमों के तहत कार्रवाई की गई।