फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने जाल लगाने का काम बंद कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

ग्राम मवी कला स्थित खेतों में ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे के किनारे खेतों में पोल लगाकर जाल लगाने का कार्य किसानों ने बंद करा दिया। किसानों ने अधिकारियों से खेतों में जाने के लिए रास्ता देने के बाद ही पोल लगाने का कार्य करने की मांग की।
विज्ञापन

दिल्ली में लगने वाले जाम को कम करने के लिए देश का हाईटेक पेरिफेरल हाइवे खेकड़ा तहसील के समीप से गुजर रहा है। इसके दोनों तरफ खेतों के किनारे पोल लगाकर जाल से आवागमन बंद किया जा रहा है, लेकिन जाल लगाने से किसानों के खेतों में जाने वाले रास्ते भी बंद हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को ग्राम मवी कलां के जंगल में आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा किया। हाइवे संघर्ष समिति के संयोजक कृष्णपाल सिंह चेयरमैन और भाकियू नेता धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में किसान एकत्र हुए और मजदूरों को हटाकर पोल लगाने का कार्य बंद करा दिया। उनका कहना था कि हाइवे के अधिकारियों ने उनसे सर्विस रोड बनाकर देने, किसानों को टोल टैक्स फ्री करने, सभी खेतों को मार्ग देने का वादा किया, लेकिन अब सभी खेतों के रास्ते को रोका जा रहा है। वह ऐसा नहीं होने देंगे। किसानों का गुस्सा देखकर वहां कर्मचारियों ने कार्य बंद कर दिया। किसानों ने उपजिलाधिकारी आशीष कुमार से वार्ता कर उन्हें मामले की जानकारी दी। एसडीएम ने किसानों को दो दिन में हाइवे के अधिकारियों से इस मामले में बात कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान टीकाराम, अजीज, हरपाल, राजपाल, इमरत, हरबीर, सतेंद्र आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें