फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम आवासों से हटाए जाएंगे अवैध कबं्जेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांशीराम आवासों से हटाए जाएंगे अवैध कब्जेदार
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर कांशीराम कालोनियों का हुआ सत्यापन
31 पीबीटीपी 5, 6
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। कांशीराम कॉलोनी के आवासों में काफी समय से अनाधिकृत लोग कब्जा जमाए बैठे है। ऐसे लोगों को चिह्नित करने के लिए शनिवार को डीएम के निर्देश पर शहर की तीनों कांशीराम कालोनियों में अभियान चलाकर सत्यापन किया गया। इस दौरान कई आवास बंद मिले जबकि कुछ में अनाधिकृत रूप से लोग रहते पाए गए। प्रशासनिक निरीक्षण से कालोनियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बसपा के शासन काल में शहर में रहने वाले बेघर लोगों को आवास उपलब्ध कराने के लिए कांशीराम आवास कालोनियों का निर्माण कराया गया था। शहर में तीन स्थानों क्रमश: आवास विकास, ट्रांसपोर्ट नगर एवं उद्यान विभाग के निकट कालोनियों बनाई गई हैं। इन कालोनियों में 1500 आवास हैं। इन कालोनियों में वर्तमान समय में कई ऐसे लोग रह रहे हैं जिन्हें यह आवास आवंटित ही नहीं हुए हैं अथवा आवंटी के न रहने पर कोई दूसरा कब्जा जमाए है। वहीं दूसरी और तमाम बेघर लोग आवास पाने के लिए भटक रहे हैं। इस पर डीएम के निर्देश पर शनिवार को तीनों कालोनियों के आवासों की अभियान चलाकर जांच कराई गई। तीनों कालोनियों के लिए अलग अलग एसडीएम तहसीलदारों के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। आवास विकास स्थित कांशीराम कालोनी में एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह, एसडीएम पूरनपुर शशिभूषण राय एवं सीओ सिटी को लगाया था जबकि ट्रांसपोर्ट नगर में एसडीएम अमरिया वंदना त्रिवेदी और उद्यान कार्यालय के निकट स्थित कांशीराम कालोनी में सिटी मजिस्ट्रेट कुमारी पूनम के नेतृत्व में अभियान चलाकर जांच की गई। जांच के दौरान कई आवास बंद मिले जबकि कुछ में अनाधिकृत लोग कब्जा जमाए थे। प्रशासन द्वारा कराई गई औचक जांच के दौरान तीनों कालोनियों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह ने बताया कि तीनों कालोनियों की रिपोर्ट मिलने के बाद अवैध रूप से रह रहे लोगों को नोटिस देकर आवास खाली कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें