फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धूमधाम से मनाई गई मकर संक्रांति

विज्ञापन
भंडारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कई स्थानों पर हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन
विज्ञापन

मंदिरों में पूजा पाठ को उमड़ी भीड़


पीलीभीत। रविवार को मकर संक्रांति धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने सुबह स्नान कर पूजा अर्चना की और दान पुण्य भी किया। जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। शहर के चीनी मिल रोड, रेलवे स्टेशन के बाहर, सुनगढ़ी, जेपी रोड, स्टेडियम रोड, मंडी समिति परिसर समेत विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।
पूरनपुर। मकरसंक्रांति पर्व पर लोगों ने स्नान कर पूजा अर्चना के बाद तिल, मूंगफली दान की। शारदा नदी के धनाराघाट पर मेला लगा। तमाम लोगों ने नदी में डुबकी लगाई। नगर के पकड़िया चौराहा, डॉ. दिनेश के प्रतिष्ठान, एक बारात घर में व्यापारी नेता दुष्यंत शुक्ला और उनकी टीम ने खिचड़ी का सामूहिक भोज किया। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर में सामूहिक खिचड़ी भोज हुआ। जिला बौद्धिक प्रमुख यशवीर सिंह, स्कूल के प्रबंधक केशव कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, अनुराग गुप्ता, विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, सीओ अनुराग दर्शन, संजय गुप्ता, हर्ष गुप्ता, महेंद्र पाल गंगवार, महेंद्र पाल, आशुतोष पांडेय, श्रीपाल शर्मा, अंशु गुप्ता, राजीव, हरीशंकर अग्निहोत्री, आशीष जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीसलपुर। रोडवेज बस स्टैंड पर भाजपा के तत्वावधान में खिचड़ी सहभोज हुआ। यहां भाजपा विधायक रामसरन वर्मा, विवेक वर्मा, रवि प्रजापति, गोपाल गंगवार, अमित अग्रवाल आदि का सहयोग रहा। इधर, बारह पत्थर चौराहे पर आयोजित खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में राकेश गंगवार, आयुष मिश्रा, उमाकांत मिश्रा, रोहित तिवारी, अंकुर सिंह और संजीव गंगवार आदि मौजूद रहे। बड़ा स्थल मंदिर के पास आयोजित खिचड़ी भोज में अंकित वर्मा, अनुभव सक्सेना, निर्भय गुप्ता, आदित्य पाठक आदि का सहयोग रहा। मंडी गेट पर कुछ लोगों ने राहगीरों को चाय बांटी। इस कार्यक्रम में पप्पू मौर्या, धीरज कश्यप, दिनेश कश्यप, झनकार, आकाश कुमार, उर्वेश कुमार, सुनील कुमार का सहयोग रहा। नीलिमा गुप्ता पब्लिक स्कूल में साईं संध्या कार्यक्रम हुआ। गांव खनंका के ब्रह्म देव स्थल पर आयोजित किए गए कन्या भोज कार्यक्रम की व्यवस्था में मुनेंद्र सिंह, विशाल सिंह, अनिल सिंह, अतुल सिंह, विकास सिंह, शिवओम सिंह, धीरु सिंह, धीरेंद्र सिंह, अमन मिश्रा और अभिनव मिश्रा आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।
चुर्रासकतपुर। कस्बे में आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम की व्यवस्था में राजीव मिश्रा, संजीव मिश्रा, रोहित कुमार, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नरेश कुमार, मंयक मिश्रा, राजेंद्र सिंह व सुरेंद्र सिंह आदि लोगों का सहयोग रहा। आदर्श हायर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित कन्या भोज में प्रबंधक जेके पाठक व प्रधानाचार्य ज्योति पाठक आदि का सहयोग रहा।
दियोरिया। कस्बे और क्षेत्र के सभी गांवों में श्रद्धालुओं ने मकर सक्रांति पर्व परपंरागत ढंग से मनाया। श्रद्धालुओं ने स्नान आदि का दान पुण्य भी किया।
न्यूरिया। बिथरा बस अड्डा और सिद्ध बाबा मंदिर पर भी खिचड़ी भोज हुआ। पंडरी व न्यूरिया खुर्द आदि में भी खिचड़ी भोज हुए। इस मौके पर हरीश कुमार ,गुड्डू लाल, ईश्वरी प्रसाद, मुनेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार गौतम, छत्रपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
बिलसंडा/करेली। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, एजीएम इंटर कॉलेज बिहारीपुर हीरा समेत कई स्कूलों में बच्चों को मूंगफली, रेवड़ी बांटी गई और खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। इसके अलावा नगर के मुख्य मार्गों व देव स्थलों पर भी खिचड़ी भोज हुए।
बरखेड़ा। कस्बे में रामसनेही रामद्वारा आश्रम पर मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पंत सेवा समिति के संस्थापक संत तारामणि जी महराज व विधायक प्रतिनिधि श्याम बिहारी भोजवाल के द्वारा करीब तीन सौ विधवा व गरीब महिलाओं को कंबल बांटे गए। इस दौरान खिचड़ी भोज भी हुआ। इस मौके पर ममता भोजवाल, श्रीकृष्ण लाला, धर्मपाल वर्मा, हरिओम भोजवाल, अनिल रस्तोगी, लालता प्रसाद, कालीचरन भोजवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन
बरखेड़ा। कस्बे में स्थित जूनियर हाईस्कूल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में स्वयं सेवकों द्वारा योग व आसन किए गए। इसके बाद स्वयं सेवकों ने पथ संचलन निकाला। समापन पर खिचड़ी भोज हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हरस्वरूप मौर्या ने की। इस मौके पर कमलेश गंगवार, नत्थूलाल, संजय गंगवार, पप्पू शर्मा, कैलाशचंद्र, अनुज कुमार, मोहन स्वरूप, विनोद, शक्ति, विमलेश, अनिकेत, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें