पहले गन्ना तुलवाने को लेकर क्रय केंद्र पर मारपीट
एक ही परिवार के पांच लोगों को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
05 पीबीटीपी 16,17
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। पहले गन्ना तुलवाने को लेकर मलकपुर गाव में बृहस्पतिवार शाम चार बजे जमकर मारपीट हुई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। क्रय केंद्र पर हुई वारदात से हड़कंप मचा रहा।
कोतवाली क्षेत्र के गांव परेवा निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह गुरुवार की शाम चार बजे पड़ोस के गांव मलकपुर स्थित क्रय केंद्र पर अपना गन्ना तुलवाने गए थे। वहां पर किशनी गांव के रामानंदन और महेंद्र पाल अपना गन्ना लेकर आए हुए थे। पहले गन्ना तुलवाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गाली गलौज से शुरू हुए विवाद में कुछ ही देर में मारपीट हो गई। आरोपियों ने पीड़ित राजेंद्र की गन्ने से पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलने पर बीच बचाव कराने पहुंची किसान राजेंद्र की मां मुन्नी देवी, बहन मंजू देवी, चचेरा भाई चतुर बिहारी और बहनोई राजेश कुमार से भी मारपीट की गई। बाद में मौके पर मौजूद किसानों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। घटना को लेकर करीब एक घंटे तक तौल बंद रही। कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि किसान राजेंद्र से मिली तहरीर पर किशनी निवासी रामानंदन और महेंद्र पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।