फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने धूमधाम से मनाया 54वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
स्‍थापना दिवस पर हुई कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत। सशस्त्र सीमा बल 49वीं वाहिनी ललौरीखेड़ा का 54वां स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। जवानों की ओर से पेश किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जमकर सराहना की गई।
विज्ञापन

कमांडेंट दिलबाग सिंह ने जवानों को नव वर्ष 2018 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 1963 में भारत सरकार के आदेशानुसार एसएसबी की स्थापना की गई थी। इसके बाद 2003 से निरंतर एसएसबी भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा करते हुए सीमांत क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा और भाईचारे की भावना पैदा कर रही है। इसके अलावा एसएसबी की ओर से मानव संसाधन विकास कार्यक्रम, रोजगार प्रशिक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भारत स्वच्छता जैसे अभियान और चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाता है। इस दौरान एसएसबी परिसर में जवानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतर प्रस्तुति दी। खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले स्थानीय बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कमांडेट मेडिकल केजी कबोई, सहायक कमांडेंट संचार अनिल कुमार जोशी, एसएचओ जहानाबाद किरनपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें