फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैतिक मूल्यों का सदुपयोग कर बच्चों को बनाए बेहतर नागरिक

विज्ञापन
कार्यशाला में मौजूद शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत। लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों को बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए नैतिक मूल्यों और व्यवहार का सदुपयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन

विद्यालय में आर्युज्ञान न्यास संस्था की ओर से बुधवार को कार्यशाला हुई। कार्यशाला में संस्था निदेशक अंशू शाही ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य मस्तिष्क और जीवन के द्वारा शिक्षा के माध्यम से आने वाली पीढ़ी के लिए दया, प्रेम, क्षमा व आकर्षण आदि भावनाओं की अनुभूति कराना है। इससे छात्र आने वाले भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकें। शिक्षकों को आधुनिक जीवनशैली का उदाहरण देते हुए कहा कि आधुनिक युग में बच्चे अपनी नैतिक भावनाओं, मूल्यों और गुणों को खोते जा रहे हैं। उसे शिक्षक ही नई दिशा देकर एक नवीन युग की स्थापना कर सकते हैं। इन भावनाओं का विकास शिक्षा के साथ-साथ त्रिकोणीय सामंजस्य द्वारा शिक्षक, छात्र एवं अभिभावकों के द्वारा ही संभव है। इस मौके पर प्रबंध समिति की सहसचिव नीता मोदी, प्रधानाचार्य आरसी सेमवाल, डीन अभय सक्सेना, चेतन कटियार, मुहम्मद तारिक समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें