खेकड़ा (बागपत)।
एमएम डिग्री कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन लंबी कूद छात्र वर्ग में सोनू, छात्रा वर्ग में वैष्णवी त्यागी, ऊंची कूद में सौरभ कुमार एवं सोनम वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज परिसर में सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा पढ़ाई के साथ साथ छात्र जीवन में खेलकूद भी जरूरी है। इसमें लंबी कूद छात्र वर्ग में बीए तृतीय वर्ष का छात्र सोनू प्रथम, लोकेंद्र द्वितीय और सौरभ कुमार तृतीय, लंबी कूद छात्रा वर्ग में वैष्णवी त्यागी प्रथम, वैशाली द्वितीय और पायल तृतीय रही। ऊंची कूद छात्र वर्ग में सौरभ कुमार प्रथम, अनुज डागर द्वितीय और विजय डागर तृतीय रहा। ऊंची कूद छात्रा वर्ग में सोनम शर्मा प्रथम, शिवानी ढाका द्वितीय और अनुराधा तृतीय रही। इस दौरान शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता डॉ. सुनील धीमान, डॉ. भवानी रामचंद्रन, मनोज कुमार, गौरव कुमार, उदयभान द्विवेदी, भूपेश कुमार, नकुल यादव, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।