फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान की प्रीति ने परेवा के शारिक को दी पटखनी

विज्ञापन
दंगल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमरिया। सरैंदा पट्टी गांव में चल रहे हजरत मस्तान शाह मियां के उर्स में हुए दंगल में राजस्थान की प्रीति ने परेवावैश्य के शारिक पहलवान को मात्र 10 मिनट में चित कर दिया।
विज्ञापन

उर्स के दौरान चल रहे दंगल में शुक्रवार को पहली कुश्ती राजस्थान की महिला पहलवान प्रीति और परेवावैश्य के शारिक के बीच मुकाबला हुआ। इसमें प्रीति ने मात्र 10 मिनट में ही शारिक को चित कर दिया। इसके बाद दूसरा मुकाबला पंजाब के रोशन और राजस्थान के बबलू पहलवान के बीच हुआ। इसमें रोशन ने जीत हासिल की। अजमेर के शरीफ पहलवान ने पंजाब के निशात पहलवान को धूल चटाई, जबकि बांदा के निजाकत अली और ओखला के चंद्रपाल, पंजाब के कुलदीप और एटा के जोगेंद्र, बीसलपुर के तसलीम कुरैशी व बांदा के अकबर पहलवान के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर छूटा। इस मौके पर अखलाक हुसैन, डॉ. शफीक मलिक, रामगोपाल प्रजापति, बब्बू इदरीसी, शकील मलिक, फैजुल हसन, ख्यालीराम, हरजीत सिंह, झांझन लाल, चोखेलाल, छोटन मंसूरी, इश्हाक अहमद, असलम जावेद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें