फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में मनमानी पर प्रधान को नोटिस

विज्ञापन
लाेगाों से पूछताछ करते सीडीअाे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत। सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने गांव दियूनी बहादुरगंज का निरीक्षण किया। इसमें आवास अधूरे होने, स्कूल की बाउंड्री टूटे होने से तमाम कमियां मिलने और विकास कार्यों में दिलचस्पी न दिखाने पर प्रधान को नोटिस जारी किया है। वहीं स्कूल की दशा सुधारने को बीएसए को भी पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार की सुबह टीम के साथ मरौरी ब्लॉक के गांव दियूनी बहादुरगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव और प्रधान का विवाद सामने आया। ग्राम निधि के खाते में धनराशि होने के बाद भी गांव में कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। वहीं गांव में बन रहे सभी इंदिरा आवास अधूरे पाए गए। भ्रमण के दौरान पाया गया कि सात शौचालय निर्माण अभी तक शुरू नहीं किया गया है। प्रधान के स्थान पर उनके पति (आयुर्वेदिक कॉलेज कर्मचारी) एवं पुत्र हर कार्य में हस्तक्षेप में करते पाए गए। प्राइमरी स्कूल के निरीक्षण में भी व्यवस्थाएं काफी खराब मिली। शिक्षा का स्तर खराब होने साथ बाउंड्री टूटी मिली जिसे बनवाने को प्रधान से कई बार कहा गया था। इसके अलावा विद्यालय के शौचालयों की स्थिति भी काफी जर्जर थी। ग्रामीणों ने भी प्रधान पर पक्षपात करने के आरोप सीडीओ के समक्ष लगाए। इस पर सीडीओ ने प्रधान को नोटिस जारी करने और स्कूल की दशा सुधरवाने को बीएसए को पत्र लिखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय प्रभारी बीडीओ/ डीसी मनरेगा मृणाल सिंह, एडीओ पंचायत पवन शुक्ला, पंचायत सचिव राजा तोमर, नितिन सक्सेना सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें